Showing posts with label रावण दहन. Show all posts
Showing posts with label रावण दहन. Show all posts

Wednesday, October 24, 2012

रावण दहन

रावण का पुतला 
जलने से पहले 
करता है अट्टहास 
जब देखता है 
एक दूसरे रावण को 
उसे ज़लाने को
अग्नि बाण चलाते.

रावण का पुतला 
जल जायेगा कुछ क्षण में,
पर यह रावण 
बढता रहेगा 
रक्तबीज बन कर
और करता रहेगा 
अपहरण सीता का.

अब नहीं आयेगा कोई राम 
मुक्त करने सीता को, 
जागना होगा उसे स्वयं 
और पहचाननी होगी 
अपनी शक्ति 
मुक्त होने को रावण से.

**दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें**

कैलाश शर्मा