(१)
जग जननी
हरो सब संताप
ममतामयी.
(२)
माँ का हो साथ
मिलता सब कुछ
बिन मांगे ही.
जग जननी
हरो सब संताप
ममतामयी.
(२)
माँ का हो साथ
मिलता सब कुछ
बिन मांगे ही.
(३)
आओ माँ दुर्गा
दानवों का संहार,
भक्तों की रक्षा.
(४)
छोड़ा अकेला
जब से है तूने माँ
नींद न आयी.
(५)
सदैव पास
जब ठोकर खाता
थाम लेती माँ.
(६)
कर्म साधना
अगर सध गयी
जीवन मुक्ति.
अगर सध गयी
जीवन मुक्ति.
(७)
साधना पथ
नहीं फूलों की राह
रखना धैर्य.
(८)
निष्काम कर्म
महानतम तप
करके देखो.
(९)
तन माध्यम
सबसे बड़ा तप
मन की शुद्धि.
.....कैलाश शर्मा