(चित्र गूगल से साभार)
शब्द थे
खो जाते
भाव के
बवंडर में
और रह
जाता खड़ा
बन के मौन
पुतला
तुम्हारे
सामने.
सोचा बाँध
कर रख दूं
एक पोटली
में
उन शब्दों को
जो कह
न पाया,
और सौंप
दूँ तुम्हें
तुम्हारे आने
पर.
तुम्हारी मंज़िल की राह
नहीं जाती अब इस गली से,
नहीं जाती अब इस गली से,
आज भी खड़ा
हूँ
प्रतीक्षा में दरवाज़े पर
लेकर
शब्दों की पोटली
जो
कुलबुला रहे हैं
बाहर आने
को.
कैलाश शर्मा
