(१)
माँ का जीवन
समर्पित बच्चों को
पर बुढापा
गुज़रता अकेला
अनजान कोने में.
(२)
जीवनदात्री
गोदी थी सुरक्षित
आज वही माँ
ढूँढती एक कांधा
पल भर रोने को.
(३)
जलती सदां
परिवार चिंता में,
मगर रोटी
कभी नहीं जलती
बनी माँ के हाथों की.
(४)
न शिकायत
न शिकन माथे पे
वह माँ ही है
भगवान का रूप
उत्कृष्ट वरदान.
(५)
माँ की ममता
नहीं कोई तुलना,
गर दो रोटी
कह देती बेटे से
मैंने खाना खा लिया.
(६)
धुंधली आँखें
लड़खड़ाते पैर
कांपते हाथ
थे सहारा सबका
ढूँढ़ते एक कांधा.
(७)
कंधे पे बैठे
झूले झूला बांहों में,
आज वो पिता
ढूँढता वो उंगली
छूट गयी हाथ से.
(८)
पिता का दर्द
समझा है किसने
टूटा है दिल
आँखों में नहीं आंसू
दिल हुआ प्रस्तर.
© कैलाश शर्मा
माँ का जीवन
समर्पित बच्चों को
पर बुढापा
गुज़रता अकेला
अनजान कोने में.
(२)
जीवनदात्री
गोदी थी सुरक्षित
आज वही माँ
ढूँढती एक कांधा
पल भर रोने को.
(३)
जलती सदां
परिवार चिंता में,
मगर रोटी
कभी नहीं जलती
बनी माँ के हाथों की.
(४)
न शिकायत
न शिकन माथे पे
वह माँ ही है
भगवान का रूप
उत्कृष्ट वरदान.
(५)
माँ की ममता
नहीं कोई तुलना,
गर दो रोटी
कह देती बेटे से
मैंने खाना खा लिया.
(६)
धुंधली आँखें
लड़खड़ाते पैर
कांपते हाथ
थे सहारा सबका
ढूँढ़ते एक कांधा.
(७)
कंधे पे बैठे
झूले झूला बांहों में,
आज वो पिता
ढूँढता वो उंगली
छूट गयी हाथ से.
(८)
पिता का दर्द
समझा है किसने
टूटा है दिल
आँखों में नहीं आंसू
दिल हुआ प्रस्तर.
© कैलाश शर्मा